विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2012

सत्ता के नशे में चूर अकाली नेता ने पुलिसकर्मी से की मारपीट

सत्ता के नशे में चूर अकाली नेता ने पुलिसकर्मी से की मारपीट
पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के नेता द्वारा सरेआम एक पुलिस इंस्पेक्टर को गोलियां मारने का मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब गुरदासपुर में भी एक ऐसा मामला सामने आया है।
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के नेता द्वारा सरेआम एक पुलिस इंस्पेक्टर को गोलियां मारने का मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब गुरदासपुर में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ यूथ अकाली दल के कार्यकर्ता ने सरेआम मारपीट कर दी, यहां तक कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी।

पुलिस अब दावा कर रही है कि मुख्य दोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अभी भी तीन दोषी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

गुरदासपुर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मुख्य दोषी इंदरपाल सिंह को गिफ्तार कर लिया गया है लेकिन अभी भी पुलिस कर्मी गुरनाम सिंह से मारपीट करने वाले करीब चार दोषी फरार हैं।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akali Dal, Leader's Nephew, Traffic Constable, सत्ता के नशे में चूर अकाली नेता, पुलिसकर्मी से मारपीट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com