यह ख़बर 21 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नीतीश कुमार नवंबर में शुरू करेंगे सेवा यात्रा

खास बातें

  • इस दौरान वह राज्य में लागू राइट टू सर्विस एक्ट का हाल लोगों से जानेंगे और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर लोगों को एकजुट करेंगे।
Patna:

यात्राओं की कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का। नीतीश नवंबर के पहले हफ्ते में बेतिया से सेवा यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की खास बात ये होगी कि नीतीश एक जिले में दो−तीन दिन रहकर लोगों से मिलेंगे। इस दौरान वह राज्य में लागू राइट टू सर्विस एक्ट का हाल सीधे लोगों से जानेंगे और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर लोगों को एकजुट करेंगे। बीच में विधानसभा का शीतकालीन सत्र होने की वजह से यात्रा मार्च तक चलेगी। राज्य में दूसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सेवा अधिकार कानून को लागू किया गया है, इस कारण इस यात्रा को सेवा यात्रा नाम दिया गया है। इस यात्रा के दौरान लोगों को जहां सेवा अधिकार कानून के विषय में बताया जाएगा, वहीं विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की भी चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री इससे पहले विकास यात्रा, न्याय यात्रा, प्रवास यात्रा, धन्यवाद यात्रा कर चुके हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com