- नीतीश कुमार के जन्मदिन पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया
- नीतीश कुमार ने एनपीआर पर रखी अपनी राय
- बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बजाया बिगुल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में कहा कि जहां तक एनपीआर ( नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) की बात है वह 2010 प्रारूप के आधार पर ही बनाया जाएगा. इस संबंध में बिहार विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित किया गया है. बता दें कि नीतीश कुमार गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. नीतीश कुमार ने दावा किया कि वे इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ेंगे और गठबंधन को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. बता दें, JDU ने आज पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार के जन्मदिन पर पटना के गांधी मैदान में एक विराट कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिनके नेतृत्व में एनडीए इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी, ने अपने चुनावी अभियान की इस सभा से शुरुआत कर दी है.
PM मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु होने की कामना की
Bihar Chief Minister Nitish Kumar in Patna: As far as NPR (National Population Register) is concerned, it will be on the basis of 2010 format & we've also passed the resolution in the State Legislative Assembly. https://t.co/NiBKDvW3oe
— ANI (@ANI) March 1, 2020
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन, तेजस्वी यादव ने CM को 'अभिभावक' बताते हुए दी बधाई
Bihar Chief Minister and Janata Dal United chief Nitish Kumar at Karykarta Sammelan at Gandhi Maidan in Patna: We will contest Bihar Assembly Elections with NDA (National Democratic Alliance) and win more than 200 seats. pic.twitter.com/qTDEjsg2Bh
— ANI (@ANI) March 1, 2020
नीतीश जिन्होंने पिछले एक हफ्ते के दौरान जहां एक ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई, वहीं बिहार विधानसभा से दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव, जिनमें जातीय जनगणना कराने के अलावा राज्य में एनपीआर 2010 के पुराने फॉर्मेट में कराने की मांग भी सर्वसम्मति से पारित कराई.
देखें Video: नीतीश कुमार का ऐलान, बिहार में नहीं लागू होगा NRC
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं