भारतीय नौसेना ने बराक-8 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारतीय नौसेना ने बराक-8 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारतीय नौसेना ने अपनी हवाई हमलों की क्षमता में इज़ाफ़ा करते हुए बुधवार को नवीन तकनीक से लैस लॉन्ग रेंज की 'सरफेस टू एयर मिसाइल' लॉन्च की। आसमान से आने वाली किसी भी चुनौती को बहुत पहले ही यह मिसाइल बरबाद कर सकती है।

इसकी क्षमता 500 मीटर से 80 किलोमीटर तक है। इसके अलावा मल्टी फंक्सनल सर्विलांस एन्ड थ्रेट रडार सिस्टम निगरानी और खतरे से आगाह कर सकती है। इसका मतलब है कि अगर किसी मिसाइल से युद्दपोत पर हमला किया जाता है तो उसे यह पहले बरबाद कर देगा।

इसकी फायरिंग आई एन एस कोलकाता से की गयी। मिसाइल का प्रयोग एक एरियल टारगेट पर किया गया। यह फायरिंग ट्रायल भारतीय नौसेना, डीआरडीओ और इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा की गयी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह 'सरफेस टू एयर' सिस्टम अभी कोलकाता क्लास डेस्ट्रोएर्स पर इनस्टॉल किया गया है। और अब यह सभी अहम वारशिप्स पर लगाया जायेगा। यह सिस्टम इन वार्शिप्स को दूर से होने वाले हवाई हमलों को न्यूट्रलाइस करने की क्षमता प्रदान करेगा। इसके बाद भारत दुनिया के चुनिंदा ऐसे देशों के ग्रुप में शामिल हो गया है जिनके पास ऐसी क्षमता है।