- राज्य सरकार में मंत्री एसएन पात्रो ने पांडा के निलंबन की जानकारी दी.
- सांसद बैजयंत पांडा को बीजद की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है.
- केंद्रपाड़ा से लोकसभा के सदस्य हैं बैजयंत पांडा.
भुवनेश्वर:
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्रपाड़ा से लोकसभा के सदस्य बैजयंत पांडा पर पार्टी को 'कमजोर' करने का आरोप लगाते हुए बीजद से निलंबित कर दिया. गौरतलब है कि पांडा मुख्यमंत्री के खिलाफ मुखर रहे हैं. बीजद उपाध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री एसएन पात्रो ने पांडा के निलंबन की जानकारी दी. पात्रो ने कहा, 'पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने केंद्रपाड़ा के सांसद बैजयंत पांडा को बीजद की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है.' पांडा ने घोषणा के तुरंत बाद ट्वीट कर कहा, 'मैं इस खबर से हैरान हूं. बहुत-बहुत दुखद है कि नवीन पटनायक मेरे खिलाफ एक आईएएस अधिकारी की साजिश को नहीं समझ सके जो अब पार्टी को नियंत्रित कर रहे हैं. मैं अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज करता हूं, वे पूरी तरह फर्जी और निराधार हैं. मैं आगे की कार्रवाई से पहले भगवान जगन्नाथ के मार्गदर्शन की प्रार्थना करता हूं.'
VIDEO : ओडिशा विधानसभा : मुख्यमंत्री के सामने झोली फैलाकर खड़े हो गए विधायक
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
VIDEO : ओडिशा विधानसभा : मुख्यमंत्री के सामने झोली फैलाकर खड़े हो गए विधायक
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chief Minister Naveen Patnaik