विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2018

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का पहला दिन : 'अजेय बीजेपी' के नारे के साथ लोकसभा चुनाव 2019 में उतरेगी टीम पीएम मोदी

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले चार विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर कमर कस चुकी है.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का पहला दिन : 'अजेय बीजेपी' के नारे के साथ लोकसभा चुनाव 2019 में उतरेगी टीम पीएम मोदी
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से शुरू हुई है.
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पहला दिन
  • पदाधिकारियों की बैठक
  • 9 सितंबर को पीएम मोदी लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली: भाजपा ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी को साथ लेते हुए 2014 से अधिक बहुमत से सरकार बनाना सुनिश्चित करने के लिये काम करने का संकल्प लिया है. सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह संकल्प लिया गया. पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं राज्य इकाई के अध्यक्षों की बैठक में ‘‘अजेय भाजपा’’ के नारे को अंगीकार किया गया है. सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिये पूरा जोर लगाने का संकल्प लिया गया.  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा के लिये भाजपा ने विशेष जोर लगाने की प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने बताया, ‘‘भाजपा को पूरा भरोसा है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक बहुमत से जीत दर्ज करेगी.’’ राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं राज्य इकाई के अध्यक्षों की बैठक के बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक शुरू होगी. 

BJP की बैठक में बोले अमित शाह: हम पूर्ण बहुमत के साथ आएंगे, संकल्प की शक्ति को कोई पराजित नहीं कर सकता

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले चार विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर कमर कस चुकी है. मिशन 2019 को लेकर बीजेपी अभी से ही जोर आजमाइश में जुट गई है. भाजपा अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में न सिर्फ चुनावी चर्चा करेगी बल्कि चुनाव पर चिंतन करेगी कि कैसे आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित की जाए. 

लोकसभा चुनाव 2019 : सियासत की बिसात पर बीजेपी का सबसे बड़ा दांव है एससी/एसटी एक्ट?

बीजेपी सामाजिक न्याय पर अपनी उपलब्धियों को प्रचारित कर रही है इसलिए पार्टी ने कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में नए बने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पर बुलाई है. बीजेपी एससी एसटी ऐक्ट में बदलाव और पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने को अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है. हालांकि देश के कई हिस्सों में सवर्णों की नाराजगी भी उसके लिए परेशानी का सबब है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री समेत सभी कार्यकारिणी सदस्य बैठक में मौजूद रहेंगे.
प्राइम टाइम : कहां खो गए वो धरना प्रदर्शन​


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Slogan For Loksabha Election 2019, Ajey BJP, BJP National Executive Meet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com