विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2011

वेंकैया नायडू ने मध्यावधि चुनाव की आशंका जताई

भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने दावा किया कि संप्रग सरकार को छह महीने के अंदर जाना होगा और लोकसभा का मध्यावधि चुनाव निकट है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेजपुर/मरिआनी: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार को छह महीने के अंदर जाना होगा और लोकसभा का मध्यावधि चुनाव निकट है। नायडू ने असम के तेजपुर और मरिआनी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जाना होगा और लोगों को चुनाव का सामना करना होगा, क्योंकि वे वर्तमान यूपीए सरकार के शासन में हुए कई घोटालों से उब चुके हैं। कांग्रेस सरकार ने कोई विकास नहीं किया है और उसने शहरी तथा ग्रामीण दोनों ही लोगों को धोखा दिया है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। नायडू ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ नहीं किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वेंकैया नायडू, संप्रग सरकार, मध्यावधि चुनाव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com