नागालैंड सरकार 2030 तक गरीबी खत्म करने के लिए कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के जरिए कौशल विकास और रोजगार सृजन पर खासतौर से ध्यान केंद्रित करेगी और इसके लिए सरकार ने सीएसआर फंड सहित विभिन्न वित्तीय स्रोतों की संभावनाएं तलाशने की योजना बनाई है. एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि एक विजन दस्तावेज के अनुसार नेफियू रियो सरकार गरीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं, सार्वजनिक-निजी भागीदारी और वित्त पोषण एजेंसियों से ऋण हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करेगी.
अधिकारी ने बताया कि रियो ने बुधवार को राज्य की आर्थिक वृद्धि के लिए स्थानीय वस्तुओं के उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. एक अनुमान के मुताबिक नागालैंड में 18.88 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करते हैं. राज्य सरकार ने हाल ही में ‘‘नागालैंड एसडीजी विजन 2030 -- दस्तावेज'' जारी किया. इसका मकसद राज्य में सभी को आगे बढ़ाना है. इस दस्तावेज में अल्पावधि, मध्यम और दीधकालिक रणनीति के साथ गरीबी उन्मूलन सहित 17 विशिषट लक्ष्य तय किये गये हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं