Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
निवेशकों से कथित रूप से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली चिट फंड कंपनी शारदा ग्रुप के निदेशकों में से एक देबजानी मुकोपाध्याय की रिश्ते की बहन अर्पिता ने बुधवार को दावा किया कि देवजानी को ‘फंसाया’ गया है और वह ‘निर्दोष’ है।
अर्पिता ने दावा किया, ‘‘मेरी बहन को फंसाया गया है और वह निर्दोष है। उसने शारदा ग्रुप से गत 1 जनवरी को ही त्यागपत्र दे दिया था। जो भी हुआ उससे मेरी बहन का कोई लेना-देना नहीं है।’’
यह पूछे जाने पर कि शारदा ग्रुप के अध्यक्ष सुदीप्तो सेन जब भाग रहे थे तब देवजानी साथ क्यों थी, शारदा की कर्मचारी अर्पिता ने कहा, ‘‘उसे दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया था और वह विमान से गई थी। वह सेन के साथ नहीं गई थी।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या देवजानी धोखाधड़ी की नैतिक जिम्मेदार लेगी, उसकी बहन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता।’’ सुदीप्तो सेन, देवजानी और समूह के एक अन्य अधिकारी अरविंद सिंह चौहान को मंगलवार को कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सीबीआई जांच, शारदा ग्रुप, चिट फंड कंपनी, कोलकाता, सुदीप्तो सेन, देबजानी मुकोपाध्याय, Debjani Mukopadhaya, Sharda Group, Chit Fund Company, Sudipto Sen, Congress, CBI Inquiry