विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2013

मुंबई : पिज्जा देने गए लड़के ने की बलात्कार की कोशिश

मुंबई : पिज्जा देने गए लड़के ने की बलात्कार की कोशिश
जब लड़की ने विरोध किया तो लड़के ने उसे रसोईघर में धकेला और उसकी कलाई पर चाकू चला दिया। फिर बेलन से उसके सिर पर वार किया। (पिज्जा आउटलेट का चित्र साथ में)
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई स्थित वर्ली में रहने वाली 25 साल की लड़की को पिज्जा ऑर्डर करना बहुत भारी पड़ा। दरअसल, पिज्जा देने वाले लड़के ने लड़की से बलात्कार की कोशिश की।

दरअसल, युवती अपनी आंटी के साथ सरकारी आवास में रहती है। मंगलवार शाम 7.45 युवती ने स्थानीय पिज्जा आउटलेट (Chovisam) से पिज्जा ऑर्डर किया, उस समय वह घर पर अकेली थी। उसकी आंटी पुणे गई हुई थी।

डिप्टी कमिश्नर विनायक देशमुख ने बताया कि करीब 8.30 बजे पिज्जा डिलीवरी करने वाले लड़के ने घर की घंटी बजाई। जब उसे पता चला कि लड़की घर पर अकेली है तो उसने लड़की को घर के अंदर धकेल कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

जब लड़की ने विरोध किया तो लड़के ने उसे रसोईघर में धकेला और उसकी कलाई पर चाकू चला दिया। फिर बेलन से उसके सिर पर वार किया। जब पीड़िता चिल्लाई तो लड़का डर गया और भाग गया। लड़की के सिर से खून बह रहा था। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 17 साल का है और कक्षा आठ तक ही पढ़ा है। जब उसने जाना कि लड़की घर में अकेली है तो उसने उसका फायदा उठाने की कोशिश की।

उस पर आईपीसी की दफा 376, 511 और 507 लगाई गई है। इसके साथ ही पुलिस दुकान के मालिक के खिलाफ नाबालिग को बाइक चलाने की इजाजत देने के लिए केस दर्ज कर सकती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पिज्जा, मुंबई में रेप की कोशिश, पिज्जा ब्वॉय ने की रेप की कोशिश, Pizza, Mumbai, Pizza Boy, Mumbai Rape, Pizza Boy Tries To Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com