विज्ञापन
6 years ago

Mumbai Rains: महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार यानी कि 5 जुलाई को तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में अगल 3 घंटों में तेज से अत्यधिक तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में मुंबई के कई हिस्सों में जल भराव शुरू हो गया है. मुंबई के वडाला एंटोप हिल, सांताक्रुज वकोला पुलिस स्टेशन के नजदीकी क्षेत्रों में सड़कों और घरों में भी पानी भर गया है. वहीं शनिवार को मुंबई में काफी बारिश हुई थी और रविवार सुबह से भी मुंबई के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. इसी बीच मुंबई में एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई है. ऐसे में एक फ्लाइट को हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया है. मुंबई के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. इस वजह से कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया है और साथ ही ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा है. मुंबई में हो रही लगातार बारिश के चलते बीएमसी ने लोगों को समुद्र किनारे से दूर रहने की चेतावनी दी है.

Rain Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
IMD Forecast, IMD Alert, Mumbai Rains, Mumbai Rains Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com