विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2012

मुंबई पुलिस प्रमुख ने बेटी की शादी का प्रीतिभोज किया स्थगित

शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे की मृत्यु के कारण कर्तव्य को पहले बताते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने अपनी बेटी की शादी का रविवार को आयोजित होने वाले प्रीतिभोज कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
मुंबई: शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे की मृत्यु के कारण कर्तव्य को पहले बताते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने अपनी बेटी की शादी का रविवार को आयोजित होने वाले प्रीतिभोज कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

शादी का प्रीतिभोज उपनगरीय गोरेगांव के एफआरपीएफ मैदान में रविवार को आयोजित होने वाला था।

इस कार्यक्रम के लिए बुलाए गए मेहमानों से क्षमा याचना करते हुए उन्होंने कहा कि कांस्टेबल से लेकर शीर्ष अधिकारी तक, सभी रविवार को काम पर हैं। सभी कर्मियों की छुट्टी रद्द की जाती है और मैं भी काम पर हूं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई पुलिस प्रमुख, Mumbai Police Chief, बेटी की शादी का प्रीतिभोज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com