विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2021

मुंबई NCB ने एक करोड़ रु. की ड्रग्‍स जब्‍त कर महिला को पकड़ा, शक न हो इसलिए महिला के साथ था छोटा बच्‍चा

NCB ने मौके से तकरीबन एक करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स (हशीश और चरस) जब्‍त की है. यह ड्रग्स जम्मू-कश्मीर से मुंबई लायी गई थी. 

मुंबई NCB ने एक करोड़ रु. की ड्रग्‍स जब्‍त कर महिला को पकड़ा, शक न हो इसलिए महिला के साथ था छोटा बच्‍चा
ड्रग्स जम्मू-कश्मीर से मुंबई लाई गई थी
  • जम्‍मू-कश्‍मीर से मुंबई लाई गई थी ड्रग्‍स
  • रात में ट्रैप लगाकर ड्रग्‍स तस्‍करी नेटवर्क पकड़ा
  • बच्‍चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया है
मुंंबई:

मुंबई नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (Mumbai NCB) ने रात में ट्रैप लगाकर ड्रग्स तस्करी के एक नेटवर्क को पकड़ा है. NCB ने मौके से तकरीबन एक करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स (हशीश और चरस) जब्‍त की है. यह ड्रग्स जम्मू-कश्मीर से मुंबई लायी गई थी. मामले में एक महिला को भी पकड़ा गया है जो ड्रग्स को लेकर आयी थी. NCB के मुताबिक, महिला ने कवर के लिए एक छोटे बच्चे को भी साथ ले रखा था ताकि किसी को शक न हो. छोटे बच्चे को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai NCB, Drug Racket, Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com