विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2015

मुंबई : लालबाग के राजा के दर्शन के लिए आई लड़की को पुलिस ने जमकर पीटा

मुंबई : लालबाग के राजा के दर्शन के लिए आई लड़की को पुलिस ने जमकर पीटा
मुंबई: मुंबई में 25 सितंबर की रात को लाल बाग़ के राजा के दर्शन के लिए आई एक लड़की की महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि लड़की का क़सूर सिर्फ़ इतना था कि वो लाइन तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रही थी। पिटाई के साथ-साथ पुलिसकर्मियों ने महिला से 1200 रुपये का जुर्माना भी वसूला।

महिला पुलिस का ये रवैया सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गया। इसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन से जवाब तलब किया है, जिसके बाद DCP अशोक दुधे को जांच सौंपी गई है। डीसीपी इस मामले की जांच कर दो दिन में अपनी रिपोर्ट देंगे। (घटना का वीडियो देखें)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, महिला पुलिसकर्मी, लड़की की पिटाई, देवेंद्र फडणवीस, Mumbai, Women Police, Girl Beaten, Devendra Fadnavis, Mumbai Police