मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़.
- एलफिंस्टन स्टेशन जैसा इलाहाबाद में भी हुई थी भगदड़.
- इलाहाबाद रेलवे स्टेशन में हुई थी 36 लोगों की मौत.
- मरने वालों में 26 महिलाएं, नौ पुरुष और एक बच्चा था.
नई दिल्ली:
मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर ज्यादा भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई जिससे एक बड़ा हादसा हो गया. शवों की संख्या बढ़ती जा रही हैं. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और अधिक हो सकती है. अचानक बारिश की वजह से लोग स्टेशन पर ही इंतजार कर रहे थे. जब बारिश रुकी तब लोगों में अफरातफरी मच गई और भगदड़ हो गई. इस घटना ने चार साल पहले इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे की याद दिला दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही घटनाएं रेलवे स्टेशन पर हुईं. इलाहाबाद में फुटओवर ब्रिज टूटने की अफवाह के चलते हुई थी.
पढ़ें- एलफिंस्टन ब्रिज पर हादसा: एक लड़की ब्रिज पर फिसली और सब गिरते चले गए, दर्दनाक तस्वीरें

इलाहाबाद रेलवे स्टेशन में हुई थी 36 लोगों की मौत
इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर 2013 में 36 लोगों की मौत हो हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे. भगदड़ के समय स्टेशन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे जो महाकुंभ से पवित्र स्नान करके लौट रहे थे. शाम 6.30 बजे पैसेंजर ट्रेन की घोषणा हुई. ट्रेन पकड़ने के लिए भारी भीड़ प्लेटफॉर्म छह की तरफ लपकी. सीढि़यों पर भारी भीड़ एकत्र हो गई.
पढ़ें- मुंबई हादसे पर पीएम मोदी दहले, संवेदनाएं जताईं
उसी वक्त अफवाह फैली कि फुटओवर ब्रिज या रेलिंग टूट गई है. मरने वालों में 26 महिलाएं, नौ पुरुष और एक बच्चा था. स्टेशन के उस स्थान पर करीब चार हजार लोग मौजूद थे जहां भगदड़ मची. पहली घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई थी और उसी के थोड़ी देर बाद प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर भगदड़ मची थी. हादसा आखिरी समय में प्लेटफार्म चेंज करने की वजह से हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mumbai