विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2020

होली के अवसर पर एकजुट दिखा मुलायम का कुनबा, चाचा भतीजा जिंदाबाद के लगे नारे

होली के मौके पर मुलायम कुनबे की दूरियां कम हुई हैं. सैफई में होली कार्यक्रम के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के साथ चाचा शिवपाल सिंह यादव भी नजर आए.

होली के अवसर पर एकजुट दिखा मुलायम का कुनबा, चाचा भतीजा जिंदाबाद के लगे नारे
एकजुट दिखा मुलायम का कुनबा (फाइल फोटो)
  • होली के मौके पर मुलायम के कुनबे की दूरियां हुई कम
  • अखिलेश ने चाचा शिवपाल से लिया आशीर्वाद
  • शिवपाल, रामगोपाल और मुलायम दिखे एक मंच पर
इटावा:

होली के मौके पर मुलायम कुनबे की दूरियां कम हुई हैं. सैफई में होली कार्यक्रम के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के साथ चाचा शिवपाल सिंह यादव भी नजर आए. शिवपाल ने मुलायम के साथ रामगोपाल के भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया. अखिलेश ने चाचा शिवपाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. पूरा परिवार इस बार होली में शामिल रहा.इस बीच शिवपाल और अखिलेश के एक मंच पर आते ही कार्यकर्ता चाचा भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. नारेबाजी सुनकर अखिलेश नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि इस तरह की नारेबाजी करोगे तो अगली बार से यहां होली खेलने नहीं आऊंगा. भाषण के बाद अखिलेश ने शिवपाल के पैर छुए.

शिवपाल यादव का बड़ा बयान- मुलायम के कहने पर ही बनाई थी अलग पार्टी लेकिन जब वह अखिलेश के साथ हैं तो...

दो साल बाद सैफई की होली पर रंगोत्सव की बयार में मुलायम कुनबे की दूरियां कम हुई हैं. सोमवार को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह की गैरमौजूदगी तल्खी का संकेत दे रही थी, पर मंगलवार सुबह चाचा शिवपाल ने मंच साझा कर सियासी खेमे में हलचल मचा दी. पैर छूकर आशीर्वाद लिया. यह देख होलिकोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंच गया.

अखिलेश यादव कर रहे हैं NRC का विरोध, लेकिन मुलायम की बहू उतरीं समर्थन में, कहा...

मुलायम के पैतृक आवास पर मंगलवार सुबह सजे होली मंच पर मुलायम, अखिलेश के अलावा शिवपाल और उनके बेटे पीसीएफ सभापति आदित्य, भाई राजपाल और उनके बेटे जिपं अध्यक्ष (इटावा) अभिषेक यादव, पूर्व सांसद धर्मेद्र, पूर्व सांसद तेज प्रताप भी पहुंचे. पूरे मुलायम कुनबे ने फूलों की होली खेली और फाग का आनंद लिया. मंच पर दिखी एकता से कार्यकर्ताओं में होलिकोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंच गया.

VIDEO: सपा का मजबूत किला है बदायूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivpal Yadav, Mulayam Singh Yadav, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com