यह ख़बर 31 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शशि थरूर को 'लव' मंत्रालय का मंत्री बनाना चाहिए : नकवी

खास बातें

  • नरेन्द्र मोदी के बाद अब मुख्तार अब्बास नकवी ने थरूर को लव गुरु बताते हुए कहा है कि अगर देश में लव मंत्रालय बने तो थरूर को उसका मंत्री बना दिया जाना चाहिए।
नई दिल्ली:

बीजेपी की ओर से शशि थरूर और उनकी पत्नी पर हमले जारी हैं। नरेन्द्र मोदी के बाद अब मुख्तार अब्बास नकवी ने थरूर को लव गुरु बताते हुए कहा है कि अगर देश में लव मंत्रालय बने तो थरूर को उसका मंत्री बना दिया जाना चाहिए।

उधर, केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर पर अभद्र टिप्पणी को लेकर नरेन्द्र मोदी लगातार हमले हो रहे हैं। सबसे पहले शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी पत्नी की कीमत 50 करोड़ से कहीं ज्यादा है, वह अनमोल हैं, लेकिन इसे समझने के लिए आपको किसी से इश्क करना होगा। इसके साथ ही गृहराज्य मंत्री आरपीएन सिंह और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ टि्वटर पर भी तमाम जानी−मानी हस्तियों ने नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी की जमकर आलोचना की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू के नेता शिवानंद तिवारी ने नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का विरोध किया है। तिवारी ने कहा कि मोदी ने जो कहा वह महिलाओं का अपमान करने वाला है। उन्होंने कहा कि औरत कोई वस्तु नहीं है, जिसकी कीमत लगाई जाए।