विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2011

रंग डालने के विवाद में किशोरी को आग लगाई

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रंग डालने को लेकर हुए विवाद में एक किशोरी पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई।
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रंग डालने को लेकर हुए विवाद में एक किशोरी पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार रविवार को होली के दौरान कुडीपुरा थाने की बसंत कालोनी में सुनील ने पड़ोस में रहने वाले रवि प्रधान की बहन पर रंग डाल दिया। रंग गर्म पानी में मिला था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। कुछ लोगों की मध्यस्थता से विवाद हालांकि समाप्त हो गया, लेकिन सुनील के परिवार का आरोप है कि रवि प्रधान शाम को उनके घर आया और ललिता (15 वर्ष) पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। ललिता की हालत गंभीर है। जिला चिकित्सालय में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने रवि के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। कुंडीपुरा के थाना प्रभारी जेएस राजपूत ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
होली, मध्य प्रदेश, युवती, जलाया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com