रायसेन पुलिस ने एक सप्ताह पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी को ग्राम ऐरन के जंगल में हिम्मत सिंह का शव बरामद किया था।
रायसेन:
रायसेन पुलिस ने एक सप्ताह पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी को ग्राम ऐरन के जंगल में हिम्मत सिंह का शव बरामद किया था। उसके बाद जांच-पड़ताल के दौरान संदेह के आधार पर हिम्मत के मौसेरे भाई विपता भोईं और उसके पुत्र लक्ष्मण को बुलाकर पूछताछ की गई। दोनों ने हिम्मत की हत्या करना स्वीकार किया है।
लक्ष्मण ने बताया कि घटना वाली रात हिम्मत सिंह उनके घर आकर उसकी मां के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। अपनी मौजूदगी में मां के साथ छेड़छाड़ से गुस्साए पिता-पुत्र ने हिम्मत की हत्या कर दी। उसके शव को बोरी में बंद कर जंगल ले गए और वहीं कुल्हाड़ी से उसका सिर और एक हाथ काटकर दूर फेंक दिया था। उसका एक हाथ इसलिए काटकर दूर फेंक दिया था कि उसने उसी हाथ से उसकी मां को पकड़ा था।
पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर धारा 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मध्य प्रदेश में हत्या, मां से छेड़छाड़, बेटे ने की हत्या, Murder In MP, Eve-teasing With Mother, MP