झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 60 लोगों की मौत हुई है जबकि कोविड-19 के 2507 नए मामले आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस से सभी तक कुल 3,18,009 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इनमें से 2,79,946 लोग अभी तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं, 33,524 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है जबकि 4539 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है. बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में 55,172 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 2507 में संक्रमण की पुष्टि हुई. मंगलवार को रांची में संक्रमण के 292 नये मामले आए हैं, जबकि पूर्वी सिंहभूम में 392 और हजारीबाग में 215 नये मामले आए हैं.
2 से 18 साल वालों को जल्द मिलेगी वैक्सीन, कोवैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल 10-12 दिनों में
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
देश में पहली बार रोज ठीक होने वालों की संख्या 4 लाख के पार
भारत में कोरोना की दूसरी लहर अपनी पीक से नीचे आ चुकी मानी जा सकती है क्योंकि मई के शुरुआती दिनों में रोजाना दर्ज होने वाले संक्रमण के मामले 4 लाख के पार आ रहे थे. लेकिन मामलों में लगातार कमी दर्ज की गई है और अब रोज के मामले 3 लाख से भी कम हो गए हैं. उसी बीच एक अच्छी खबर यह भी है कि देश में पहली बार रोजाना ठीक होने वाले मामलों की संख्या भी 4 लाख के करीब पहुंच गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश में एक दिन में रिकवरी 4 लाख से ऊपर रही हो. मंगलवार की सुबह 8 बजे तक देश में एक दिन में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,22,436 रही है. देश में कोरोना की रिकवरी रेट 85.60% हो गया है. इसका 75.77% देश के 10 राज्यों में से हैं. मंगलवार यानी 18 मई को देश में रोजाना दर्ज होने वाले मामलों में भी कमी दर्ज की गई है. पिछले दो दिनों से लगातार तीन लाख से कम मामले आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में एक्टिव केसलोड में भी कमी आई है.
कोरोना से ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जान बचाने वाली नर्स ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों
अब तक देश में 18.44 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. वहीं वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के तहत 18 से 44 आयुवर्ग के अबतक 66 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है.
वैक्सीनेशन कवरेज बढ़ा, तो कई देशों ने कोविड-19 के मानदंडों में दे दी ढील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं