पालघर में नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

पालघर में नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

प्रतीकात्मक चित्र

मुंबई:

मुंबई से पालघर ज़िले में पुलिस ने दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की पीड़ित 8 महीने से गर्भवती है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित लड़की के साथ पिछले करीब एक साल से रेप कर रहे थे, लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तब जाकर ये पूरा मामला सामने आया। पीड़ित की मां ने पालघर पुलिस स्टेशन में चारों आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है।

रेप करने वाले चारों लड़के पीड़ित के पड़ोस में रहते हैं। लड़की की मां घरेलू नौकरानी है, जबकि पिता बीमारी की वजह से चलने फिरने में सक्षम नहीं हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस अधिकारी दीपक सालुंखे के मुताबिक आरोपियों ने सितंबर, 2014 से अप्रैल, 2015 के बीच कई बार पीड़ित के साथ रेप किया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376,376(D) और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।