विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Apr 21, 2015

राहुल गांधी का जवाब देने उतरे पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्री, बोले, झूठ बोल रही है कांग्रेस

Read Time: 2 mins
राहुल गांधी का जवाब देने उतरे पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्री, बोले, झूठ बोल रही है कांग्रेस
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के बाद बीजेपी भी आक्रामक हो गई है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नाडयू और मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता से झूठ बोल रही है।

नायडू ने कहा कि कांग्रेस के बोल ऐसे बोल रही है जैसे बिल्ली सौ चूहे खाकर हज को चली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को थोड़ा होमवर्क करना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया ऐसा लग रहा है कि शैतान प्रवचन कर रहा है।

नकवी ने कहा कि जुलाई 2014 में तमाम दलों से सुझाव लेकर नया भूमि बिल बनाया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि अब नौ और संशोधनों के साथ यह पूरी तरह तैयार है।

नायडू ने कहा कि अगर इस देश में किसानों के बुरे हाल के लिए कोई जिम्मेदार है तो वह है कांग्रेस पार्टी जिसने देश पर सबसे ज्यादा शासन किया है।

नकवी ने कहा कि देश में गुजरात मॉडल पर हमें गर्व है जिसे दुनिया आदर्श मॉडल के रूप में स्वीकार कर रही है। भ्रष्ट कांग्रेस को यह सूट नहीं करेगा। भूमि बिल पर नकवी ने कहा कि सभी पार्टियों के नेताओं ने 2013 के भूमि बिल के बारे में तमाम कमियां गिनाईं थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
'वह बोल नहीं सकती..." : हाथरस में हुए हादसे के बाद अपनी बेटी को खोजती मां की दर्दनाक कहानी
राहुल गांधी का जवाब देने उतरे पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्री, बोले, झूठ बोल रही है कांग्रेस
"रिवर और सीवर को अलग-अलग किए बगैर शुद्ध पानी नहीं पाया जा सकता": NDTV टेलीथॉन में बोले वॉटर मैन राजेंद्र सिंह
Next Article
"रिवर और सीवर को अलग-अलग किए बगैर शुद्ध पानी नहीं पाया जा सकता": NDTV टेलीथॉन में बोले वॉटर मैन राजेंद्र सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;