विज्ञापन

राहुल गांधी की तरह करना चाहते हैं अंडमान में स्कूबा डाइविंग? जानें इस जगह का पूरा ट्रैवल प्लान

नीले समंदर के बीच स्कूबा डाइविंग और स्कूटी की सवारी है पसंद, तो राहुल गांधी के अंडमान ट्रिप से लें बेस्ट ट्रैवल इंस्पिरेशन.

राहुल गांधी की तरह करना चाहते हैं अंडमान में स्कूबा डाइविंग? जानें इस जगह का पूरा ट्रैवल प्लान
जानें कैसे कम बजट में घूम सकते हैं भारत का यह खूबसूरत द्वीप. (Credit: Screengrab from Instagram video NDTV)

क्या आप भी इस गर्मी या आने वाली छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लेटेस्ट अंडमान-निकोबार ट्रिप से आपको बेहतरीन ट्रैवल गोल्स मिल सकते हैं. राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें और वीडियो जिसमें वह अंडमान के नीले समंदर की गहराइयों और वहां की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं राहुल गांधी के इस एडवेंचरस सफर की पूरी कहानी और आप कैसे अपने लिए ऐसा ही एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं. 

राहुल गांधी का वॉटर एडवेंचर और स्कूबा डाइविंग- 

वीडियो में राहुल गांधी अंडमान के क्रिस्टल क्लियर पानी में स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving) करते दिख रहे हैं. पानी के नीचे रंग-बिरंगी मछलियां और शानदार कोरल रीफ (मूंगा चट्टानों) के बीच तैरते दिख रहे हैं.

आप कहां ले सकते हैं अंडरवॉटर लाइफ का मजा-

अगर आप भी राहुल गांधी की तरह अंडरवॉटर लाइफ का मजा लेना चाहते हैं, तो अंडमान का हैवलॉक आइलैंड और नील आइलैंड सबसे बेस्ट हैं. यहां स्कूबा डाइविंग के लिए प्रोफेशनल ट्रेनर्स होते हैं, इसलिए अगर आपको तैरना नहीं भी आता, तब भी आप समंदर की सैर कर सकते हैं.

स्कूटी रेंट पर लें और खुद एक्सप्लोर करें अंडमान-

अंडमान घूमने का सबसे मजेदार और सस्ता तरीका यही है कि आप वहां पहुंचते ही एक स्कूटी किराए पर ले लें. इसका खर्च रोज़ाना लगभग 400 से 600 रुपये आता है. स्कूटी की सवारी करते हुए आप अपनी मर्जी से किसी भी खूबसूरत बीच (Beach) या व्यू पॉइंट पर रुक सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे राहुल गांधी ने किया.

इंदिरा पॉइंट की जर्नी-

अपनी इस जर्नी के दौरान राहुल गांधी भारत के सबसे दक्षिणी छोर यानी इंदिरा पॉइंट भी पहुंचे. यह जगह ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है और नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. 

अगर आप भी इस ऑफ-बीट (भीड़भाड़ से दूर) जगह पर जाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए पोर्ट ब्लेयर से सरकारी हेलिकॉप्टर या शिप की एडवांस बुकिंग करानी होती है.

कैसे प्लान करें अपना अंडमान ट्रिप?

राहुल गांधी के इस ट्रिप को देखने के बाद अगर आपका मन भी अंडमान जाने का हो रहा है, तो इन बातों का ध्यान रखें-

  • कैसे पहुंचें- देश के मुख्य शहरों (जैसे दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई) से पोर्ट ब्लेयर के लिए सीधी फ्लाइट्स मिलती हैं.
  • बेस्ट समय- अक्टूबर से मई के बीच का मौसम अंडमान घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान समंदर शांत रहता है और वाटर स्पोर्ट्स का मजा दोगुना हो जाता है.
  • बजट- 4 से 5 दिनों के एक अच्छे ट्रिप के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 20,000 से 30,000 रुपये का बजट (फ्लाइट टिकट और होटल अलग से) काफी होता है.

ये भी पढ़ें- हिमालय में ट्रैकिंग से पहले जान लें नए नियम, उत्तराखंड सरकार ला रही सख्त माउंटेनियरिंग पॉलिसी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com