मेघालय की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए सहयोगियों को बड़ी जीत मिली है. तीन सीटों पर एनडीए में बीजेपी के सहयोगी दल नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) ने जीत का परचम लहराया. सत्तारूढ़ दल एनपीपी के खाते में दो विधानसभा सीटें (मॉरिंगकेंग और राजबाला) जबकि यूडीपी के हिस्से में एक सीट आई है. एनपीपी ने कांग्रेस के गढ़ राजबाला पर भी जीत का डंका बजाया.
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी यूगेनेसन लिंगदोह ने मॉफलांग सीट जीती है. उनके पिता इस सीट से यूडीपी के उम्मीदवार थे, जिनकी कोविड के चलते मौत हो गई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने राजबाला विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज की. उसके उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुस सालेह ने अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस की नेता हसीना यास्मीन मंडल को 1,900 मतों से हराया.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खार्कोंगोर ने बताया कि एनपीपी प्रत्याशी को 11,823 मत मिले जबकि मंडल को 9,897 मत मिले. उन्होंने बताया कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के अशाहेल डी शिरा 7,247 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं