विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2011

बंगाल में कानून-व्यवस्था की हालत गंभीर : पीएम

पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कतवा (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे की सरकार को सीधे तौर पर आड़े हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने राज्य में नई जान फूंकने के लिए बदलाव लाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने एक चुनावी रैली में कहा, राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। अगर कांग्रेस-तृणमूल कांग्रेस गठबंधन चुनाव के बाद सत्ता में आता है, तो उसका पहला काम शांति लाना और समग्र विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य कृषि, उद्योग, निवेश, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे सभी क्षेत्रों में पिछड़ गया है। सिंह ने कहा कि राज्य में प्रशासन की रफ्तार थम गई है। अब वक्त बदलाव का है। सिर्फ कांग्रेस-तृणमूल कांग्रेस सरकार ही राज्य में नई जान फूंक सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वाम मोर्चे की सरकार में दृष्टिकोण की कमी है और उसके पास कृषि तथा उद्योग के लिए ठोस नीति नहीं है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार निवेशकों और जनता का भरोसा खो चुकी है। सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल का उद्योग के मामले में कभी महत्वपूर्ण स्थान था। अब वह कई राज्यों से पिछड़ गया है। उन्होंने कहा, मैं यहां सोनिया गांधी के इस संदेश के साथ आया हूं कि बंगाल में कांग्रेस-तृणमूल कांग्रेस को चुनें, ताकि हमें आपकी सेवा करने का मौका मिल सके। आपने वाम मोर्चे को 34 साल दिए, लेकिन वह काम करने में नाकाम रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पश्चिम बंगाल, विधानसभा चुनाव 2011, मनमोहन सिंह, वाम मोर्चा, लेफ्ट, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com