विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2015

बंगाल में चक्रवात के कारण ममता ने अपना लंदन दौरा छोटा किया

बंगाल में चक्रवात के कारण ममता ने अपना लंदन दौरा छोटा किया
प्रतीकात्मक चित्र
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के तीन जिलों में मंगलवार रात से ही चक्रवाती तूफान की चपेट में होने के कारण अपने लंदन दौरे को संक्षिप्त कर वापस लौट रही हैं।

ममता ने बुधवार को ट्वीट किया, चक्रवात के कारण मैं लंदन से वापस जा रही हूं। उन्होंने कहा, गृह सचिव से बातचीत की है। सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। ममता के प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी शामिल हैं। उन्होंने लंदन से एक टीवी चैनल से कहा कि ममता अपने दौरे को संक्षिप्त कर रही हैं और अपने प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्यों के साथ वापस लौट रही हैं।

डेरेक ने हालांकि कहा कि वह भारत रवाना होने से पहले पूर्व निर्धारित दो बैठकों में हिस्सा लेंगी। डेरेक भी ममता के साथ भारत वापस आएंगे। इस बीच चक्रवात प्रभावित जिलों से मिली खबरों के अनुसार दो सौ से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है और दर्जनों लोग बेघर हो गए हैं। इसके साथ ही नौ लोगों के घायल होने की भी खबर है।

हावड़ा जिले में करीब सौ मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उत्तर 24 परगना जिले में भी इतनी ही संख्या में कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ममता बनर्जी को 31 जुलाई को लौटना था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल, चक्रवात, Mamata Banerjee, West Bengal, Cyclone