विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2019

दिल्ली: रबड़ फैक्टरी में आग लगने से 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत

दिल्ली के झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में एक रबड़ फैक्टरी में भीषण आग लग गई.

Also Read in
दिल्ली: रबड़ फैक्टरी में आग लगने से 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत
  • रबड़ फैक्टरी में लगी भीषण आग
  • झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में थी फैक्टरी
  • आग लगने की वजह से 3 लोगों की मौत
नई दिल्ली:

झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में एक रबड़ फैक्टरी में भीषण आग लग गई. एएनआई के मुताबिक आग की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई. मृत लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं. फायर बिग्रेड की 26 गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया. अधिकारियों को आज सुबह करीब 9 बजकर 25 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली. हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है. इस मामले की जांच के बाद ही इस बारे में जानकारी मिल सकेगी.

जिस फैक्टरी में आग लगी, वह प्लास्टिक और रबड़ से जुड़ी चीजों का उत्पादन करती है.बिल्डिंग के आस-पास भी कई फैक्टरियां हैं. यहां की सड़कें काफी संकरी हैं और यह पूरा क्षेत्र बहुत अव्यवस्थित तरीके से बसा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire, Rubber Factory, Delhi Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com