यह ख़बर 27 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

महाराष्ट्र सरकार करेगी गांव से दूर भागने वाले डॉक्टरों पर सख्ती

खास बातें

  • महाराष्ट्र सरकार गांव में नौकरी करने से मना करने वाले डॉक्टरों पर सख्ती करेगी। सरकार ऐसे डॉक्टरों की पढ़ाई पर हुए खर्च को वसूलने की तैयारी में है।
मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार गांव में नौकरी करने से मना करने वाले डॉक्टरों पर सख्ती बरतने वाली है। राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट की मानें तो अब वो ऐसे डॉक्टरों की पढ़ाई पर हुए खर्च की रकम वसूलने पर विचार कर रही है। शर्त है कि डॉक्टरी पास करने के बाद एक साल तक गांव में काम करना जरूरी है। इसके लिए डॉक्टर शपथ पत्र पर सिग्नेचर भी करते हैं लेकिन अक्सर देखा गया है कि डॉक्टर पोस्टिंग के वक्त बहानेबाजा करते हैं। राज्य के गांवों में बने हजारों प्राथमिक चिकित्सा सेंटरों पर डॉक्टरों की भारी कमी बताई जा रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com