Ahmednagar Hospital Fire: महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में कोरोना के ICU वार्ड में आग (Ahmednagar Hospital Fire) लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है. यह घटना शनिवार सुबह की है. आग लगने की वजह से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 11 हो गई है. आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है.
जानकारी के मुताबिक, जिस वार्ड में आग लगी थी वह कोविड वार्ड था. फिलहाल, दमकल विभाग की जांच जारी है. आग पर काबू पा लिया गया. घटना सुबह 10:30 बजे के करीब की बताई जा रही है. लगभग 11:30 बजे आग पर काबू पाया गया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अहमदनगर के जिला कलेक्टर डॉक्टर राजेंद्र भोसले ने संवाददाताओं को बताया कि मरीजों को दूसरे अस्पताल के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल की इमारत का 'फायर ऑडिट' किया गया है.
भोसले ने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता था.
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि घटना की आधिकारिक जांच होगी.
महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) November 6, 2021
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदनगर में आग की घटना पर दुख जताया है. शाह ने कहा, "महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं