महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 3,206 नए मरीज मिले, जबकि 36 संक्रमितों के दम तोड़ने की पुष्टि हुई. एक सरकारी बयान के मुताबिक, नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर अब 65,44,325 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,38,870 पहुंच गई है.
राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, दिन में 3292 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 63,64,027 पहुंच गई है. राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की तादाद 37,860 है. महाराष्ट्र संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.24 है जबकि मृत्यु दर 2.12 फीसदी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सरकार द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि मुंबई में 477 नए मरीज मिले हैं और पांच संक्रमितों की जान गई है. इसके साथ ही आर्थिक राजधानी में कुल मामले 7,41,237 पहुंच गए हैं तथा मृतक संख्या 16,084 हो गई है. बयान में कहा गया है कि मुंबई संभाग में 990 मामले आए हैं और सात संक्रमितों की मौत हुई है, जिसके बाद मामलों की संख्या बढ़कर 16,73,025 हो गई और मृतकों की तादाद 35,232 पहुंच गई है.
नासिक संभाग में 819 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 680 मरीज अहमदनगर जिले के हैं. पुणे संभाग में 1,032 मामलों की पुष्टि हुई जिनमें पुणे जिले के 446 संक्रमित शामिल हैं. कोल्हापुर संभाग में 242 नए मामले आए हैं. औरंगाबाद संभाग में 33 नए मामले आए हैं और लातूर संभाग में 70 संक्रमित मिले हैं, जिनमें बीड जिले के 32 मरीज शामिल हैं.
विदर्भ क्षेत्र में अकोला और नागपुर संभागों में दिन में संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई. अकोला संभाग में पांच नए मामले मिले जबकि नागपुर संभाग में 15 मामले सामने आए हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं