- नृत्यगोपाल दास मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने
- VHP के चंपत राय को महासचिव बनाया गया
- गोविंद गिरी को ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir) के लिए बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज पहली बैठक हुई है. बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. महंत नृत्य गोपाल दास (Nritya Gopal Das) को राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) का अध्यक्ष बनाया गया, जबकि विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के उपाध्यक्ष चंपत राय को महासचिव बनाया गया. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी नृपेंद्र मिश्रा निर्माण समिति के अध्यक्ष होंगे. इसके साथ गोविंद गिरी को मंदिर ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष बनाया गया है. रामलला के वकील रहे केशवन अय्यंगर परासरण के दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित घर में ये बैठक हुई. बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई. शिलान्यास के मुहुर्त, रामलला की स्थापना से लेकर निर्माण ख़त्म होने की समय सीमा निर्धारित करने जैसे तमाम मुद्दों पर बैठक के दौरान बातचीत हुई.
First meeting of the Ram Mandir Trust; Nitya Gopal Das named President of the Trust https://t.co/6S7jl4Ag3x
— ANI (@ANI) February 19, 2020
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद महंत नृत्य गोपाल दास ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि लोगों की भावना का आदर किया जाएगा और जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण होगा.
Nitya Gopal Das, President of Ram Mandir Trust: Logon ki bhavna ka aadar kiya jaayega. Jaldi se jaldi mandir ka nirman hoga pic.twitter.com/z0R14CLPrC
— ANI (@ANI) February 19, 2020
राम नवमी पर शुरू नहीं हो पाएगा राम मंदिर का निर्माण, ये है वजह
रामजन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य विश्व प्रसन्न तीर्थ स्वामी ने NDTV से बात करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण समिति की बैठक अगले महीने होगी, जिसमें मंदिर निर्माण की तारीख पर चर्चा होगी. मुझे नहीं लगता कि 2 अप्रैल उपयुक्त दिन होगा, क्योंकि उस दिन लाखों लोग अयोध्या में होते हैं.
500 वर्षों तक चले इस संघर्ष को अंतिम चरण तक पहुंचाने में महती भूमिका निभाने वाले समस्त संत वृंद, सामाजिक संगठनों तथा आंदोलन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं एवं देश की जनता को हृदय से नमन करता हूं। यह राम मंदिर के प्रति हमारे संकल्प और भावनाओं को मूर्तरूप देने की दिशा में बड़ा कदम है ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) February 19, 2020
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महंत नृत्य गोपाल दास और चंपत राय को ट्वीट कर बधाई दी. नड्डा ने लिखा, 'आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक में राम मंदिर के लिए सदैव संघर्षरत महंत नृत्य गोपाल दास जी को अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय जी को महामंत्री तथा पूज्य गोविंद देव गिरी जी महाराज को कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं. उन्होंने आगे लिखा, '500 वर्षों तक चले इस संघर्ष को अंतिम चरण तक पहुंचाने में महती भूमिका निभाने वाले समस्त संत वृंद, सामाजिक संगठनों तथा आंदोलन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं एवं देश की जनता को हृदय से नमन करता हूं. यह राम मंदिर के प्रति हमारे संकल्प और भावनाओं को मूर्तरूप देने की दिशा में बड़ा कदम है.
इससे पहले ट्रस्ट में महंत नृत्यगोपाल दास का नाम नही होने पर अयोध्या के संतों ने नाराजगी जताई थी. संतों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी थी. संतों के रुख को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महंत नृत्यगोपाल दास से बातचीत करने का आश्वासन दिया था. बता दें कि महंत नृत्यगोपाल दास शुरू से ही मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं. उन्हीं के मठ से मंदिर आंदोलन का संचालन होता था.
VIDEO: राम मंदिर निर्माण को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं