विज्ञापन
This Article is From May 12, 2019

राहुल गांधी ने दिल्ली में डाला वोट, कहा- पीएम मोदी ने प्रचार में नफरत का प्रयोग किया, मगर प्यार की जीत होगी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वोट डाला और लोकसभा चुनाव में जीत का भरोसा जताया.

राहुल गांधी ने दिल्ली में डाला वोट, कहा- पीएम मोदी ने प्रचार में नफरत का प्रयोग किया, मगर प्यार की जीत होगी
राहुल गांधी ने वोट डाला
नई दिल्ली:

देश में चल रहे लोकसभा चुनाव 2019 (lok Sabha Polls 2019) के छठे चरण के लिए सात राज्यों की 57 सीटों पर मतदान जारी है. इस चरण में कई हाई प्रोफाइल नेताओं ने अपने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल किया और लोगों से वोट डालने की अपील की. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वोट डाला और लोकसभा चुनाव में जीत का भरोसा जताया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में पोलिंग बूथ में वोट डाला. वोट डालने के बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला और बेरोजगारी, किसान और नोटबंदी जैसे मुद्दों पर घेरा. 

बंगाल: झारग्राम में BJP कार्यकर्ता का मिला शव, पार्टी ने कहा- TMC कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर की हत्या

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि 'लोकसभा चुनाव नोटबंदी, राफेल, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) जैसे अहम मुद्दों पर लड़ा गया. इस चुनाव में हमारे चार अहम मुद्दे थे- बेरोजगारी, किसान , नोटबंदी, भ्रष्टाचार- राफेल.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'पीएम मोदी ने पूरे चुनावी अभियान में नफलत का इस्तेमाल किया, मगर हमने प्यार का प्रयोग किया. मैं आश्वस्त हूं कि प्यार की जीत होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता हमारी मालिक है, जो जनता तय करेगी उसे मानूंगा.'

6th Phase Election: छठे चरण में क्या BJP मार पाएगी 'छक्का'? 2014 में 59 में से जीती थी 45 सीटें

बता दें कि इस चरण में केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव तथा कांग्रेस नेतादिग्विजय सिंह एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 , हरियाणा की दस, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों पर मतदान हो रहा है. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों और झारखंड की चार सीटों के लिए भी आज मतदान कराया जा रहा है. 

Video: सिंपल समाचार: 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Elections 2019, Rahul Gandhi, PM Modi, Rahul Gandhi Votes In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com