विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

16वें दिन भी नहीं चली लोकसभा, विपक्ष के हंगामे के चलते स्‍थगित

बजट सत्र के दूसरे चरण के तीन सप्ताह की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद लोकसभा में बुधवार को लगातार 16वें दिन भी नहीं चल सकी.

16वें दिन भी नहीं चली लोकसभा, विपक्ष के हंगामे के चलते स्‍थगित
संसद की फाइल फोटो
  • कार्यवाही शुरू होते ही सदस्य ने हाथों में प्लाकार्ड लेकर नारेबाजी की
  • अन्नाद्रमुक के सदस्यों की कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग
  • तेलंगाना राष्ट्र समिति के सदस्य आज नारेबाजी नहीं कर रहे थे.
नई दिल्ली: बजट सत्र के दूसरे चरण के तीन सप्ताह की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद लोकसभा में बुधवार को लगातार 16वें दिन भी नहीं चल सकी. संसद के निचले सदन लोकसभा में मंगलवार को सदस्यों के हंगामे के बीच कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है. सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई कई सदस्य हाथों में प्लाकार्ड लिए नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए. 

संसद में जूझ रही मोदी सरकार को यशवंत सिन्‍हा ने याद दिलाया 'वाजपेयी फॉर्मूला'

कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर अन्नाद्रमुक के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. लोकसभा जब दोबारा शुरू हुई तो विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही को बुधवार तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया.

सदन की बैठक शुरू होने पर अन्नाद्रमुक के सदस्य पिछले दिनों की तरह आसन के समीप आकर कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे. हालांकि तेलंगाना राष्ट्र समिति के सदस्य आज नारेबाजी नहीं कर रहे थे. 

संसद ने 'टैक्स फ्री ग्रेच्युटी' की सीमा की दोगुनी, 20 लाख की रकम तक नहीं देना होगा कोई कर

पिछले सप्ताह तक वे भी आसन के पास आकर तेलंगाना में आरक्षण संबंधी मुद्दे को लेकर नारेबाजी कर रहे थे. तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद आज अपने स्थानों पर बैनर लेकर खड़े थे. तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस गत 16 मार्च से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सदन में हंगामे के कारण प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पा रहा है. हंगामे के बीच ही लोकसभाध्यक्ष ने आज प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया लेकिन नारेबाजी थमते नहीं देख उन्होंने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इस दौरान कांग्रेस के सदस्यों को भी शोर-शराबा करते हुए देखा गया. इतना ही नहीं सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी हंगामा नहीं थमा तो कार्यवाही को कल तक के लिए स्‍थगित कर दी गई. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha, Lok Sabha Adjourned, Ruckus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com