- रामविलास पासवान के भाई हैं पशुपति पारस
- मोदी सरकार में मंत्री बनाए गए हैं पारस
- चाचा को मंत्री बनाने पर चिराग को ऐतराज
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संसदीय दल के नेता पशुपति पारस को मोदी सरकार में फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर बनाया गया है. बुधवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को धन्यवाद कहा. पशुपति पारस ने NDTV से कहा, 'मैं पासवान जी (रामविलास पासवान) को भगवान मानता हूं. यह पार्टी उन्हीं की पार्टी है. 6 में से 5 सांसदों ने मुझे संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया है. मेरे मंत्री बनने में पासवान जी का योगदान है. पासवान जी के आशीर्वाद से ही मैं भारत सरकार में मंत्री बना हूं.'
जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप रामविलास पासवान के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं, तो उन्होंने कहा, 'देखें राजनीतिक उत्तराधिकारी महज एक संयोग है. 1977 में जब पासवान जी ने अपनी एमएलए की सीट छोड़ी तो उन्होंने मुझे ही वहां से चुनाव लड़ने को कहा था. उसके बाद वह 1977 से 2019 के बीच कई बार हाजीपुर से सांसद रहे और फिर 2019 में जब रामविलास पासवान राज्यसभा के सांसद बने तो उन्होंने मुझे ही कहा कि तुम हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ो और मैं हाजीपुर से सांसद बन गया.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अदालत पहुंची चाचा-भतीजे की जंग, लोकसभा अध्यक्ष के फैसले को चिराग पासवान ने दिल्ली HC में दी चुनौती
उन्होंने आगे कहा, 'यह एक संयोग है. पासवान जी की लेजेसी मेरे पास है लेकिन उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी कहना बात को ट्विस्ट करने जैसा होगा. यह एक संयोग भी है और पासवान भैया का आशीर्वाद भी.'
अपने भतीजे चिराग पासवान (Chirag Paswan) से विवाद पर पशुपति पारस ने कहा, 'मैं चिराग से हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं. मैं जनता की अदालत में लड़ूंगा, मैं देश की अदालत में लड़ूंगा और भगवान की अदालत में भी लड़ूंगा. उन्होंने पार्टी में प्रजातंत्र खत्म कर दिया था, इसलिए हम पांच सांसद अलग हुए.'
वहीं दूसरी ओर बुधवार सुबह पशुपति पारस को मंत्री बनाए जाने की खबरों के बीच चिराग ने कहा था कि पार्टी विरोधी और शीर्ष नेतृत्व को धोखा देने के कारण लोक जनशक्ति पार्टी से पशुपति कुमार पारस को पहले ही निष्कासित किया जा चुका है और अब उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर पार्टी कड़ा ऐतराज दर्ज कराती है.
VIDEO: मंत्री बनने के बाद NDTV से बोले पशुपति पारस, चिराग ने प्रजातंत्र खत्म किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं