विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Cyclone Update: चक्रवाती तूफान निसर्ग का खतरा लगभग टल गया है. एजेंसी स्‍काईमैट के अनुसार, हालांकि बारिश और तेज हवाएं जारी रहेंगी लेकिन हवाओं की गति 50 किमी/घंटे से ज्‍यादा नहीं रहेगी. साइक्लोन निसर्ग के केंद्रबिंदु ने लैंडफॉल का चरण पूरा कर लिया है. निसर्ग तूफान महाराष्‍ट्र से गुजर चुका है और गुजरात की ओर बढ़ गया है. यही नहीं, इसकी तीव्रता भी कम हो गई है.चक्रवात निसर्ग बुधवार दोपहर को महाराष्ट्र के तटों से टकराया था.इस दौरान, कई जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की खबरें आई थीं. 

मौसम विभाग ने अपने ट्वीट में कहा, "चक्रवात निसर्ग का केंद्र महाराष्ट्र तट के काफी करीब है. भूस्खलन की प्रकिया शुरू हो गई है और यह अगले तीन घंटों तक जारी रहेगी." भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान के असर से अगले 12 घंटों में 100 से 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के अलावा भूस्‍खलन भी हो सकता है.मौसम विभाग के मुताबिक बीती एक सदी में ये पहला चक्रवाती तूफ़ान है जो महाराष्ट्र के तट से टकराया. इससे पहले 1948 और 1980 में दो बार चक्रवाती तूफ़ान उठा था लेकिन वो तट से नहीं टकराया, समुद्र में ही कमज़ोर पड़ गया था. इस बार मामला अलग दिख रहा है.साफ़ है ये साल महाराष्ट्र के लिए बड़ी-बड़ी चुनौतियां लेकर आया है.

Here Are The Cyclone Nisarga Update:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cyclone, Nisarga, NDRF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com