विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2014

लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने संभाला नए सेना प्रमुख का पद

लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने संभाला नए सेना प्रमुख का पद
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने नए सेना प्रमुख के तौर पर पदभार संभाल लिया है। निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि भारत ने भारतीय सैनिकों के सिर काटने की घटना पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह और भाजपा के विरोध की अनदेखी करते हुए मई में ही सुहाग को सेना प्रमुख के लिए नामित कर दिया था।

गोरखा अधिकारी 59 वर्षीय लेफ्टिनेंट जनरल सुहाग फिलहाल सेना के उपाध्यक्ष हैं, जिन्होंने श्रीलंका में 1987 के भारतीय शांतिरक्षक बल के अभियान में शिरकत की थी। सेना के 26वें प्रमुख के रूप में उनका 30 महीने का कार्यकाल होगा।

सुहाग को पिछले वर्ष दिसम्बर में सेना उपाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वह 16 जून 2012 को पूर्वी सेना के कमांडर बने थे।

तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह द्वारा उन पर ‘अनुशासन एवं सतर्कता’ प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर वह विवादों के केंद्र में भी थे। दूसरे कोर के कमांडर सुहाग पर बिक्रम सिंह के मई 2012 में सेना प्रमुख बनते ही प्रतिबंध हटा लिए गए थे।

भाजपा ने नियुक्ति में जल्दबाजी पर सवाल उठाए थे और कहा था कि मामले को अगली सरकार पर छोड़ दिया जाए।

बहरहाल राजग सरकार के सत्ता संभालने के तुरंत बाद रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि संप्रग सरकार की नियुक्तियों को नई सरकार जारी रखेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ओडिशा: वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटने से भारी नुकसान, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने दी सफाई
लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने संभाला नए सेना प्रमुख का पद
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Next Article
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com