विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2018

एक शायरी के जरिए अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास ने कसा तंज

बुधवार की सुबह ही पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन को भी हिरासत में ले लिया है. 

Also Read in
एक शायरी के जरिए अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास ने कसा तंज
आप नेता कुमार विश्वास.
  • पार्टी से नाराज चल रहे हैं कुमार विश्वास
  • सीएस से बदसलूकी के मामले में कसा तंज
  • केजरीवाल और अन्य निशाने पर
नई दिल्ली: दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश पर कथित तौर पर सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास हमले के बाद जहां दिल्ली की राजनीति गर्मा गई है वहीं आम आदमी पार्टी के विधायकों पर पुलिस की कार्रवाई आरंभ हो चुकी है. आरंभिक जांच के बाद पुलिस ने आप विधायक प्रकाश जरवाल को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरे विधायक अमानतुल्ला खान अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. बुधवार की सुबह ही पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन को भी हिरासत में ले लिया है. 

 
इस पूरे घटनाक्रम पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, संस्थापक और कवि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल और अन्य पर तंज कसा है. कुमार ने यह तंज सीधे नाम लेकर नहीं किया है. 

पढ़ें : लोकतंत्र की हत्या वाले बयानों पर कुमार विश्‍वास ने क्यों किया 'हाफिज सईद' का जिक्र

कुमार विश्वार ने डॉ नवाज देवबंदी के एक शेर को ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, 'जो झूठ बोल के करता है मुतमईन (संतुष्ट) सबको, वो झूठ बोल के खुद मुतमईन नहीं होता.'

पढ़ें : कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर किए ताबड़तोड़ हमले, गुप्ता से लेकर पार्टी कल्चर पर उठाए सवाल

माना जा रहा है कि कुमार विश्वास से इस पूरे प्रकरण पर अब तक सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से कोई बयान नहीं आने पर यह तंज किया है. इतना ही नहीं उनका यह इशारा पार्टी की ओर इस मुद्दे पर कथित तौर पर झूठ बोलने को लेकर किया गया है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी इस मुद्दे पर कैमरे पर कोई बयान नहीं दिया है. पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान ने बयान देकर घटना को झूठा करार दिया है. उन्होंने कहा था कि यह पूरी तरह से राजनीतिक आरोप हैं. 

VIDEO: कुमार पर आप के आरोप

उल्लेखनीय है कि अमानतुल्ला खान को लेकर ही अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास में दूरियां आ गई थीं. अमानतुल्ला खान ने सीधे तौर पर कुमार विश्वास पर आरोप लगाए हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishwas, Anshu Prakash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com