विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

केरल 'लव जिहाद' मामला : हादिया उर्फ अखिला अशोकन की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दरसअल पिछले साल 27 नवंबर को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की बेंच के समक्ष हादिया ने कहा था कि वह आजादी के साथ अपनी जिंदगी जीना चाहती है.

केरल 'लव जिहाद' मामला : हादिया उर्फ अखिला अशोकन की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
हादिया (फाइल फोटो)
  • केरल में 'लव जिहाद' मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा
  • हादिया की याचिका पर सुनवाई
  • हादिया ने कहा था शादी करने के लिए उसने इस्लाम धर्म अपनाया है
नई दिल्ली: केरल में 'लव जिहाद' मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. इससे पहले 'लव जिहाद' को लेकर चर्चा में आयी हादिया उर्फ अखिला अशोकन ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा कि वह मुसलमान है और मुसलमान के तौर पर ही अपनी जिंदगी जीना चाहती है. हादिया ने अपने हलफनामे में कहा है कि वह शाफीन जहां की पत्नी है, जिससे शादी करने के लिए उसने इस्लाम धर्म अपनाया है.

केरल का हदिया मामला : शादी की जांच नहीं कर सकती NIA

दरसअल पिछले साल 27 नवंबर को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की बेंच के समक्ष हादिया ने कहा था कि वह आजादी के साथ अपनी जिंदगी जीना चाहती है.

लव जेहाद मामला : हादिया के पिता ने कहा- लोग उसकी पढ़ाई रोकने की कोशिश कर रहे हैं

सुप्रीम कोर्ट ने हदिया को उसके अभिभावकों के संरक्षण से मुक्त करते हुए उसे कॉलेज में पढ़ाई जारी रखने का निर्देश दिया था. हालांकि हदिया ने अनुरोध किया था कि उसे उसके पति शफीन जहां के साथ जाने दिया जाए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Love Jihad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com