विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2011

कांग्रेस नहीं, भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं : केजरीवाल

हिसार उपचुनाव के बारे में टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे कांग्रेस का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं।
हिसार: हिसार लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में टीम अन्ना और कांग्रेस आमने−सामने आ गई है। कांग्रेस का विरोध करने के लिए टीम अन्ना के सदस्य हिसार में हैं। शनिवार को यहां इंडिया अंगेस्ट करप्शन की सभा में टीम अन्ना को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात का विरोध कर रहे थे कि क्यों उनकी पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है। इस मुद्दे पर टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने सफाई देते हुए कहा कि वे कांग्रेस का नहीं भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं। साथ ही केजरीवाल ने साफ किया है कि उनके आंदोलन का आरएसएस के कोई लेना-देना नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अरविंद केजरीवाल, टीम अन्ना, कांग्रेस, हिसार उपचुनाव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com