विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2019

कर्नाटक उपचुनाव में BJP ने काटा डिप्टी CM का टिकट, लक्ष्मण सवाडी बोले- पार्टी का फैसला मंजूर

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में महेश कुमातल्ली ने लक्ष्मण सवाडी को हराया था.

कर्नाटक उपचुनाव में BJP ने काटा डिप्टी CM का टिकट, लक्ष्मण सवाडी बोले- पार्टी का फैसला मंजूर

कर्नाटक में पांच दिसंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज होने की खबरों के बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवाडी ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी के ‘अनुशासित सिपाही' हैं और पार्टी का निर्णय उन्हें मंजूर है. सवाडी ने कहा कि विधायक नहीं होने के बावजूद जिस पार्टी ने उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया है वही उनका भविष्य तय करेगी. प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस के अयोग्य विधायक महेश कुमातल्ली को अठानी से अपना उम्मीदवार बनाया है. 

कर्नाटक के अयोग्य विधायकों में से 15 भाजपा में हुए शामिल, रोशन बेग पर अभी फैसला नहीं

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कुमातल्ली ने सवाडी को हराया था . सवाडी ने कहा, ''मैं कहता आ रहा हूं कि मैं पार्टी का एक अनुशासित सिपाही हूं . पार्टी जो भी निर्देश देगी उसका पालन करना मेरा शुरू से कर्त्तव्य है . मुझे पार्टी का निर्णय मंजूर होगा.'' 

कर्नाटक: अयोग्य ठहराए गए विधायकों को टिकट देने पर बीजेपी नेतृत्व करेगा फैसला

संवाददाताओं से यहां बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे और उनकी जीत सुनिश्चित करायेंगे. सवाडी न तो विधानसभा और न ही परिषद के सदस्य थे, इसके बावजूद उन्हें प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया था. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laxman Savadi, Karnataka, BJP, By Poll, Bypoll In Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com