विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2019

कर्नाटक संकट: विधायकों के इस्तीफे पर बोले देवेगौड़ा- उन्हें पैसा दिया गया, हालात इमरजेंसी से भी बदतर

16 विधायकों के इस्तीफे पर देवेगौड़ा ने कहा कि बीजेपी किसी भी तरह दक्षिण के राज्य में सत्ता में आना चाहती है.

Also Read in
कर्नाटक संकट: विधायकों के इस्तीफे पर बोले देवेगौड़ा- उन्हें पैसा दिया गया, हालात इमरजेंसी से भी बदतर
जेडीएस प्रमुख देवगौड़ा
  • कर्नाटक संकट पर बोले देवगौड़ा- हालात इमरजेंसी से भी बदतर
  • 'मैंने अपने 60 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा नहीं देखा'
  • 'बीजेपी किसी भी तरह दक्षिण के राज्य में सत्ता में आना चाहती है'
नई दिल्ली:

कर्नाटक के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है. इस दौरान जेडीएस प्रमुख देवेगौड़ा (Deve Gowda) ने एनडीटीवी से बात करते हुए पूरे मामले पर अपनी राय जाहिर की. उन्होंने इस स्थिति को आपातकाल से भी खराब समय बताया. 16 विधायकों के इस्तीफे पर देवेगौड़ा ने कहा कि बीजेपी (BJP) किसी भी तरह दक्षिण के राज्य में सत्ता में आना चाहती है. देवेगौड़ा ने कहा, 'जब से कुमारस्वामी ने कांग्रेस के समर्थन से सीएम पद संभाला है तभी से राज्य के बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. येदियुरप्पा 2009 से ऑपरेशन कमल चला रहे हैं. हालांकि भाजपा के पास बहुमत नहीं है, तब उन्होंने हमारे 10 विधायकों से इस्तीफा दिलवा दिया.' 

कर्नाटक संकट : 10 बागी विधायकों की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

बीजेपी द्वारा बागी विधायकों को रुपए दिए जाने के सवाल पर देवेगौड़ा ने कहा, 'उन्होंने दिया.' हालांकि विधायकों के इस्तीफे पर बीजेपी अब तक यही कहती आ रही है कि इसमें उसका कोई हाथ नहीं है और विधायकों ने अपनी इच्छा से ये फैसला किया है. 

वहीं देवेगौड़ा ने कहा, 'वह बहुत महत्वपूर्ण समय था जब सभी विपक्षी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुई थीं क्योंकि देश को बीजेपी से गंभीर खतरा था. मुझे लगता है कि ताजा हालात इमरजेंसी से भी बदतर हैं. डीके शिवकुमार मुंबई के होटल में गए लेकिन उन्हें कमरा बुक होने के बाद भी होटल में घुसने नहीं दिया गया. मैंने अपने 60 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा नहीं देखा.'

गोवा में भी कांग्रेस के सामने संकट- 15 में से 10 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल

पीटीआई के मुताबिक देवेगौड़ा ने कहा, 'सभी राजनीतिक पार्टियों को अपने मतभेद खत्म करना चाहिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ आना चाहिए. कांग्रेस नेता शिवकुमार को मुंबई पुलिस द्वारा एयरपोर्ट पर छोड़ने के मुद्दे पर देवगौड़ा ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, 'यह लोकतंत्र है! यह स्वतंत्रता है! यह स्वच्छ भारत है!' 

बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया ने घोषणा की थी कि विधायकों की खरीद के मुद्दे पर पार्टी के नेता राज्यस्तरीय आंदोलन करते रहेंगे. उन्होंने बागी विधायकों की निंदा करते हुए कहा था, 'वे पैसे और सत्ता के लिए गए. उन्होंने खुद को बेच दिया. मैं सभी बागी विधायकों से अपील करता हूं कि वो वापस आ जाएं. पीटीआई के मुताबिक सिद्धारमैया ने यह भी कहा था, 'जनता के फैसले का सम्मान करें, नहीं तो वह आपको सबक सिखाएगी.'  (इनपुट: पीटीआई)

VIDEO : इस्तीफा देने वाले विधायकों की संख्या हुई 18

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Crisis, JDS, Deve Gowda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com