विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: BJP की पहली सूची में ज्यादातर दल-बदलुओं को मिली जगह

कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए ज्यादातर दलबदलुओं को पार्टी द्वारा जारी गई की पहली सूची में उम्मीदवार बनाया गया है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: BJP की पहली सूची में ज्यादातर दल-बदलुओं को मिली जगह
अमित शाह (फाइल फोटो)
  • BJP की पहली सूची में ज्यादातर दल-बदलुओं को मिली जगह
  • बीजेपी ने कल 72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी
  • इसमें कम से कम 11 ऐसे लोग हैं जो हाल में भाजपा में शामिल हुए थे
बेंगलुरु: कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए ज्यादातर दलबदलुओं को पार्टी द्वारा जारी गई की पहली सूची में उम्मीदवार बनाया गया है. राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिये होने वाले चुनाव के लिये भाजपा ने कल रात अपने 72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इसमें कम से कम 11 ऐसे लोग हैं जो हाल में भाजपा में शामिल हुए थे. इसमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने पहले भाजपा छोड़ दी थी. ऐसे लोगों में पी राजीव(कुडाची), ए एस पाटिल नादहल्ली(मुद्देबिहाल), बसवन्नागौड़ा पाटिल यतनाल(बीजापुर सिटी), मलिकैया गुटेदार(अफजलपुर), मल्लिकार्जुन खुबा(बसवकल्याण) और डॉ. शिवराज पाटिल(रायचूर) के नाम शामिल हैं. अन्य लोगों में मनप्पा वज्जल(लिंगसुगुर), गुलिहट्टी डी शेखर(होसादुर्गा), हलादी श्रीनिवास शेट्टी(कुंडापुरा), गवियप्पा (विजयनगर) और सी पी योगीश्वर(चेन्नापटना)शामिल हैं. उनमें से ज्यादातर वर्तमान विधायक हैं और उनमें से कुछ पहले मंत्री भी रह चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की रैली में 'वंदे मातरम्', क्या गुजरात की तरह कर्नाटक में भी है 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की रणनीति

छह बार के विधायक और ओबीसी नेता गुट्टेदार भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी किये जाने से कुछ घंटे पहले कल पार्टी में शामिल हुए थे. उन्होंने हाल में ही कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी. भाजपा की पहली सूची को सोचे-समझे दांव के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि उनमें से कुछ को छोड़कर ज्यादातर वर्तमान में विधायक हैं. भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा और अन्य वरिष्ठ नेताओं जगदीश शेट्टार और के एस ईश्वरप्पा का भी नाम पहली सूची में है. वे क्रमश: शिकारीपुरा, हुबली धारवाड़ मध्य और शिवमोगा से चुनाव लड़ेंगे. आश्चर्यजनक रूप से खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी के विश्वासपात्र और लोकसभा सदस्य बी श्रीरामुलू को चित्रदुर्ग जिले में मोलकालमुरू सीट से टिकट दिया गया है. उन्हें रेड्डी के गढ़ बेल्लारी से टिकट नहीं दिया गया है. 

VIDEO: सिद्धारमैया पर बीजेपी ने लगाया अंधविश्वासी होने का आरोप
श्रीरामुलू और येदियुरप्पा दो वर्तमान सांसद हैं जिन्हें पहली सूची में जगह दी गई है. पहली सूची में जिन 72 लोगों के नाम शामिल हैं उसमें तीन महिलाएं हैं. इनमें शशिकला जोले(निप्पनी), रूपाली नाइक(कारवाड) और पूर्णिमा श्रीनिवास(हिरियूर) का नाम है. पांच साल के अंतराल के बाद राज्य में सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही भाजपा ने येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Assembly Elections 2018, BJP First Candidates List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com