विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2018

मनोहर पर्रिकर की सेहत के बारे में लिखने वाले पत्रकार को विधानसभा जाने से रोका

गोवाजंक्शन डॉट कॉम के हरीश वोल्वोइकर को सोमवार को गोवा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा भवन परिसर में जाने से रोक दिया.

Also Read in
मनोहर पर्रिकर की सेहत के बारे में लिखने वाले पत्रकार को विधानसभा जाने से रोका
गोवा विधानसभा में मनोहर पर्रिकर (फाइल फोटो)
पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के खराब स्वास्थ्य की खबर फैलाने और बाद में इसे वापस ले लेने वाले पत्रकार को सोमवार को विधानसभा परिसर में जाने से रोक दिया गया. गोवाजंक्शन डॉट कॉम के हरीश वोल्वोइकर को सोमवार को गोवा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा भवन परिसर में जाने से रोक दिया.

वोल्वोइकर ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे मनमाने ढंग से परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया. मेरे पास विधानसभा परिसर में प्रवेश के लिए जरूरी पास है और यहां मैं पिछले कुछ वर्षो से आता रहा हूं."

गोवा के विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत के ओएसडी आत्माराम बार्वे से वोल्वोइकर की इस मसले पर बहस भी हुई. पत्रकारों से बातचीत में बार्वे ने वोल्वोइकर को विधानसभा भवन परिसर में प्रवेश करने से रोक की बात स्वीकार की और कहा, "हम विधानसभाध्यक्ष से बात करेंगे."

जब प्रमोद सावंत से वोल्वोइकर को रोकने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "वह कौन है?" उन्होंने कहा कि वह मसले की जांच करेंगे.

गोवाजंक्शन डॉट कॉम ने शनिवार को पर्रिकर के 'गिरते स्वास्थ्य' के बारे में समाचार दिया था बाद में इसे वापस ले लिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com