- आतंकियों ने 2 लोगों को अगवा किया
- एक शख्स की गोली मारकर हत्या
- दूसरे शख्स की तलाश जारी
पुलवामा जिले में सोमवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने वनक्षेत्र से ख़ानाबदोश गुज्जर समुदाय के दो सदस्यों को अगवा किया और फिर उनमें से एक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने के बाद यह इस तरह की पहली घटना है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब साढे़ सात बजे पुलवामा जिले के त्राल में वनक्षेत्र से राजौरी जिला निवासी अब्दुल कदीर कोहली और श्रीनगर के खोनमोह निवासी मंजूर अहमद को एक अस्थायी आश्रय ''धोक'' से अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा किया. उन्होंने कहा कि इसके बाद तलाशी और बचाव दल को कोहली का गोलियों से छलनी शव मिला जबकि एक अन्य व्यक्ति का पता लगाने के लिये अभियान जारी है.
इमरान खान बोले, 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान उठाएंगे कश्मीर का मुद्दा
भाजपा नीत राजग सरकार द्वारा पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा के बाद यह पहला आतंकवादी हमला है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
महबूबा मुफ्ती को बड़ा झटका, लद्दाख में PDP के कई नेता भाजपा में शामिल हुए
इससे पहले 20 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी ढेर हो गया था और एक विशेष पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी. इसके अलावा एक पुलिस उप-निरीक्षक घायल हो गए थे. यह पांच अगस्त के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई पहली मुठभेड़ थी.
Video: पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में कहा- भारत और पाक का मुद्दा द्विपक्षीय
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं