International Women's Day: आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां विश्व में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत देश की तमाम हस्तियों ने इस मौके पर महिलाओं की भूमिका की सराहना की है. पीएम मोदी ने आज अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स 7 महिलाओं को सौंप दिए हैं. इसके अलावा लोग अपनी रिश्तेदारों, दोस्तों और सहयोगी महिलाओं को शुभकामनाओं वाले संदेश भेजने के साथ ही कार्ड, चॉकलेट, फूल और अन्य उपहार दे रहे हैं. गूगल ने भी Doodle के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women's Day) की शुभकामनाएं दी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
International Women's Day 2020