सोना तस्करी के लिए एक व्यक्ति ने अनोखी तरकीब लगाई, मगर वो रंगे हाथों पकड़ा गया. दुबई-दिल्ली की फ्लाइट (Dubai-Delhi Flight) में सोने की तस्करी करने वाला ये शख्स तब पकड़ा गया जब अधिकारियों ने दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर फ्लाइट का निरीक्षण किया. तस्करी की सूचना मिलने पर अधिकारी हवाईअड्डे पर थे जब फ्लाइट हवाई अड्डे पर उतरी, तब संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया.
फ्लाइट की तलाशी लेने पर, अधिकारियों को सोने की एक 'यू' आकार की संरचना मिली, जिसे चांदी के रंग के टेप में लपेटा गया था और एक यात्री की सीट के नीचे रॉड में लगाया गया था. अधिकारियों ने कहा, "1000 ग्राम वजन वाले बरामद किए गए सोने की कीमत 48,90,270 रुपये है. यात्री ने इस बात को स्वीकारा कि ये सोना उसी का है. जिसके बाद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इसके साथ ही अधिकारियों ने ये भी बताया कि पकड़े गए शख्स ने पहले भी 2,000 ग्राम सोने की तस्करी करने की बात स्वीकार की है. फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है. अक्सर एयरपोर्ट में लोग सोने की तस्करी करते हुए पकड़े जाते हैं, जिसके बाद उन पर उचित कार्रवाई की जाती है. कई बार तो लोग तस्करी के लिए ऐसे तरीके आजमाते हैं, जिन्हें देख हर किसी का दिमाग चकरा जाता है.
VIDEO: हिजाब को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, बता रहे हैं नेहाल किदवई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं