विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2019

ISI की 'अनिका चोपड़ा' से चैटिंग कर सूचनाएं लीक करता था जवान, हनी ट्रैप के आरोप में गिरफ्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से  सोशल मीडिया पर बिछाए हनी ट्रैप के जाल में फंसकर गोपनीय सूचनाएं लीक करने आरोप में एक जवान की गिरफ्तारी हुई है.

ISI की 'अनिका चोपड़ा' से चैटिंग कर सूचनाएं लीक करता था जवान, हनी ट्रैप के आरोप में गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से  सोशल मीडिया पर बिछाए हनी ट्रैप के जाल में फंसकर गोपनीय सूचनाएं लीक करने आरोप में एक जवान की गिरफ्तारी हुई है.  सेना ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. जवान को कोर्ट में पेश किया गया. अब ज्वाइंट इंटेलीजेंस कमेटी उससे पूछताछ करेगी. कोर्ट ने 18 जनवरी तक के लिए उसे रिमांड पर भेज दिया है. हालांकि, जानकारी के बेहद संवेदनशील होने की संभावना नहीं है, क्योंकि जवान बहुत जूनियर है और उच्चस्तरीय सूचनाएं उसकी पहुंच से बाहर है.जवान की पहचान सोमवीर के रूप में हुई है. वह राजस्थान के जैसमलेर जिले की छावनी में तैनात है. वह फेसबुक पर रोजाना अनिका चोपड़ा नामक प्रोफाइल से बातचीत करता था. जांच में पता चला कि इस अकाउंट का संचालन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से किया जाता था. इस एकाउंट को आईएसआई की ओर से बनाने का मकसद सेना की गोपनीय सूचनाएं हासिल करना था.  

Top 5 News: सेना का जवान जीतू गिरफ्तार, रामदास अठावले को थप्पड़, टीवी डिबेट में मारपीट

इस खुलासे के बाद सेना अब सभी तरह के संदिग्ध फेसबुक अकाउंट को खंगालने में जुटी है, जिनका कनेक्शन पाकिस्तान से होने की आशंका है.कर्नल संबित घोष ने कहा-जवान को जैसलमेर में राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस जांच में सेना स्थानीय पुलिस को सहयोग कर रही है. पिछले फरवरी में, एयरफोर्स का एक वरिष्ठ अफसर भी फेसबुक पर दोस्त बनी महिला को सूचनाएं देने में गिरफ्तार हुआ था. जासूस मानी जाने वाली इस महिला ने ग्रुप कैप्टन रैंक के अफसर को अपने जाल में फंसाया था. गाइडलाइंस के मुताबिक सेना के जवान सोशल मीडिया पर न वर्दी के साथ कोई फोटो लगा सकते हैं और न ही अपनी पहचान, रैंक, पोस्टिंग और अन्य जानकारियां ही शेयर कर सकते हैं. 

वीडियो- सेना का जवान जीतू गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soldier Arrested, Soldier Arrested In Honey Trap, ISI Agent, Honey Trapping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com