- ईरान से 600 से अधिक भारतीयों को वापस लेकर आई भारतीय नौसेना
- केंद्र सरकार के ‘समुद्र सेतु’ मिशन के तहत बुधवार को लाया गया
- नौसेना का जहाज जलाश्व ईरान से 687 भारतीय नागरिकों को वापस लाया
भारतीय नौसेना विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार के ‘समुद्र सेतु' मिशन के तहत बुधवार को ईरान से 600 से अधिक भारतीयों को वापस लेकर आई. भारतीय नौसेना का जहाज जलाश्व ईरान से 687 भारतीय नागरिकों को वापस लाया और आज यहां वीओसी बंदरगाह पर पहुंचा. लाए गए लोगों में से अधिकतर मछुआरे हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज यहां पहुंचे 687 लोगों में से 651 तमिलनाडु के मछुआरे हैं, जबकि 36 अन्य केरल के रहने वाले हैं.
उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘अभियान समुद्र सेतु के तहत नागरिकों को वापस लाने की व्यवस्था में ईरानी सरकार की सहायता की सराहना करता हूं.' जहाज 25 जून को ईरान के बन्दर अब्बास से रवाना हुआ था. जहाज के पहुंचने के बाद बंदरगाह के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों की जांच की और उनके सामान को COVID-19 दिशा-निर्देश के अनुसार संक्रमण-मुक्त किया गया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यात्रियों से स्व-घोषणा पत्र लिए गए और आव्रजन तथा सीमा शुल्क से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, उन्हें बसों द्वारा उनके संबंधित जिलों में ले जाया गया. भारतीय नौसेना ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से फंसे भारतीयों को लाने के लिए अपने जहाजों ''जलाश्व'' और ''ऐरावत'' को तैनात किया है.
VIDEO: ऑपरेशन समुद्र सेतु: विदेशों में फंसे भारतीयों को लेकर INS जलाश्व कोच्चि पहुंचा
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं