- भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले का बदला लिया.
- वायुसेना के 12 मिराज ने आतंकी कैंप ध्वस्त किए.
- करीब 1000 किलो बम बरसाए गए.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला लिया है. भारत ने एलओसी के पार जाकर आतंकी कैंप पर हमला बोला और उनके कई आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर दिया. सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना का यह हमला पूरी तरह से सफल है और आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. दरअसल, सोमवार की देर रात भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान सीमा में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर हमला बोला और कई कैंपों को ध्वस्त कर दिया. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है.
बताया जा रहा है कि सुबह 3 बजे के करीब भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने पीओके के पार जाकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला बोला. बताया जा रहा है कि यह हमला पूरी तरह से सफल हुआ है. 12 मिराज विमानों ने करीब 1000 किलो बम गिराए. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जल्द ही इस ऑपरेशन की जानकारी एयरफोर्स देगा. कारगिल के समय भी वायुसेना का इस्तेमाल किया जाना था, मगर उस वक्त नहीं हो सका था. लेकिन इस बार पहली बार वायुसेना ने एलओसी पार कर आतंकियों के कैंप को तबाह किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एयरफोर्स के हमले के बाद पीएम की अध्यक्षता में हुई CCS की बैठक
सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना ने करीब 21 मिनट तक हमले को अंजाम दिया. भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद में 3.48 से 3.55 बजे, चकोटी में 3.58 से 4.04 बजे तक और बालाकोट में 3.45 से 3.53 बजे तक हमले को अंजाम दिया.
भारतीय वायुसेना की ओर से स्ट्राइक की खबर इस लिए भी तय मानी जा रही है क्योंकि पाकिस्तान ने भी इस बात को स्वीकारा है कि भारतीय वायुसेना का विमान पाकिस्तान में घुसा और पेलोड छोड़ा. मंगलवार की सुबह पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना पर नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी को पार किया है. बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे, जिस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है.
'ये मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी'
भारतीय वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, "26 फरवरी को 03:30 बजे (25 फरवरी की रात) भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार एक बड़े आतंकवादी कैम्प पर हमला बोला और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया...' भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने कहा कि IAF विमान ने एलओसी पार आतंकवादियों के कैंप पर करीब 1000 किलोग्राम के बम गिराए.
IAF Sources: 1000 Kg bombs were dropped on terror camps across the LoC https://t.co/jpC2w5f8X7
— ANI (@ANI) February 26, 2019
पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता मेजर जेनरल आसिफ गफूर ने दावा किया कि मुज़फ़्फ़राबाद सेक्टर से भारतीय विमानों की घुसपैठ हुई. पाकिस्तान वायु सेना की ओर से प्रभावी प्रतिक्रिया देख भारतीय वायुसेना ने पेलोड छोड़ा. हालांकि, इसमें कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ.
इससे पहले पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को अग्रिम चौकियों और सीमा से सटे इलाकों को निशाना बनाया. पाकिस्तानी सेना ने पिछले हफ्ते में छह दिन उन इलाकों में संघर्षविराम का उल्लंघन किया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सैनिकों ने उसका करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा, ‘नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शाम के करीब साढ़े छह बजे पाकिस्तान ने अकारण ही गोलीबारी शुरू कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया.'
भारतीय वायुसेना के कारनामे पर बोले राहुल गांधी- IAF के पायलटों को सलाम करता हूं
दरअसल, गुरुवार यानी 14 फरवरी को सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था. इस काफिले में करीब 78 गाड़ियां थीं और 2500 जवान शामिल थे. उसी दौरान बाईं ओर से ओवरटेक कर विस्फोटक से लदी एक कार आई और उसने सीआरपीएफ की बस में टक्कर मार दी. आतंकवादी ने जिस कार से टक्कर मारी थी, उसमें करीब 60 किलो विस्फोटक थे. इसकी वजह से विस्फोट इतना घातक हुआ कि इसमें 40 जवान शहीद हो गए.
VIDEO: पाक पर बन पाएगा दबाव?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं