विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2014

नाइजीरिया में 'इबोला' के कहर के बीच फंसे भारतीय डॉक्टर, वतन वापसी की इजाजत नहीं

नई दिल्ली:

नाइजीरिया में जानलेवा इबोला के संक्रमण के बीच भारतीय डॉक्टर बलि का बकरा बन रहे हैं। खबर है कि उनसे बिना सुरक्षा किट के मरीजों का इलाज करवाया जा रहा है। इससे इन भारतीय डॉक्टरों को भी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ गया है। वहां अस्पतालों ने भारतीय डॉक्टरों का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है, जिससे वे देश वापस नहीं लौट पाएं। इन डॉक्टरों का परिवार इस खबर के बाद काफी परेशान है और भारत सरकार से मदद की गुहार लगा है।

नाइजीरिया में काम कर रहे अधिकतर डॉक्टर अबुजा शहर के प्राइमस इंटरनेशनल अस्पताल में तैनात हैं। ये छह महीने के करार पर यहां आए थे। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में उन्हें कैदी की तरह रखा जा रहा है।

वहां मौजूद डॉक्टरों के मुताबिक, इस बारे में उन्होंने भारतीय उच्चायुक्त से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्हें उच्चायुक्त के दफ्तर बुलाया गया, लेकिन अस्पताल के गार्ड उन्हें बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। डॉक्टरों के इन आरोपों पर जब प्राइमस इंटरनेशनल अस्पताल की दिल्ली शाखा से संपर्क किया गया तो उनका कहना है कि वहां किसी भी डॉक्टर को जबरन रोका नहीं गया है, लेकिन हमने उनसे यह जरूर कहा कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने तक वह धैर्य के साथ अपना काम करें।

इन सबके बीच भारतीय मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि किसी भी डॉक्टर को जबरन कहीं काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाइजीरिया, इबोला, भारतीय डॉक्टर, Ebola, Indian Doctor, Nigeria